बददी/सचिन बैंसल: जिला सिरमौर के बडू साहिब स्थित एटरनल यूनिवर्सिटी सिरमौर में आयोजित एन.सी.सी का राज्य स्तरीय वार्षिक प्रशिक्षण शिवर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के एनसीसी कैडेट ने शानदार प्रदर्शन किया । एच.पी गल्र्स बटालियन सोलन के इस शिवर में 600 कैडेटस ने भाग लिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के कैडेटस ने शिवर के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे एकल गीत, समूह नृत्य,खो खो, रस्सा कस्सी में बढ़ चढक़र भाग लिया तथा एकल नृत्य में प्रथम समूह गान में प्रथम रस्सा कस्सी में प्रथम और प्ररेड में द्वितीय और पेंटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन आत्मविश्वास और टीम भावना राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा दी। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कैडेटस की बहुत सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि श्रेय एनसीसी अधिकारी सुरेश लता को दिया जिन्होने दिन रात मेहनत करके कैडेटस को इस जीत के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply