Jalandhar News: मॉडल टाउन मार्केट में कार से टकराई ट्रैफिक कर्मी, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें LIVE

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन मार्केट में उस समय हंगामा हो गया, जब लुधियाना से किसी काम के लिए मॉडल टाउन आए कार चालक दविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी देते हुए दविंदर ने बताया कि वह मॉडल टाउन मार्केट के पास से गुजर रहा था तभी ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम सिमरनजीत कौर उनकी कार से टकरा गई। कार चालक ने बताया कि वह नाके पर एक्टिवा सवार को रोक रही थी।

इस दौरान उसका ध्यान हट गया और वह कार से आकर टकरा गई। पुलिस ने फिलहाल चालक दविंदर की कार जब्त कर ली है। दविंदर ने आरोप लगाया कि उसपर महिला कर्मचारी का इलाज करवाने के लिए दबाव बनाया गया जबकि उसकी कोई गलती भी नहीं थी। हादसे के बाद वह महिला कर्मी को केजीएम बोन अस्पताल ले गए। वहां ओपीडी की 700 रुपए की पर्ची कटवाई फिर 1000 रुपए एक्सरे के लिए भी दिए।

दविंदर ने आरोप लगाया कि उससे महिला कर्मी ने 60 हजार की मांग की है। पीड़ित ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी की फुटेज भी निकलवाई। दूसरी ओर घटना स्थल पर मौजूद एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि लेडी कांस्टेबल का एक्सीडेंट हो गया था और उसका इलाज करवाया जा रहा है। किसी ने पैसे की मांग नहीं की है। जबकि वह चाहते हैं कि इलाज सही हो जाए और लेडी कांस्टेबल ठीक हो जाए। बाकी पार्टी को सुबह बुलाया। क्योंकि सुबह एमआरआई होनी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *