मुबंई नाम किया जाए इस्तेमाल
एमएनएस का यह कहना है कि 1955 में महाराष्ट्र सरकार और 1996 में केंद्र सरकार के द्वारा बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई कर दिया गया था। इसके बाद भी कई सितारे, राजनेता और शो के होस्ट अभी भी पुराने नाम का ही इस्तेमाल करते हैं। यह सही नहीं है उन्होंने इस बारे में अलर्ट रहने और मुंबई नाम का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। अमेय खोपकर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा है कि – आधिकारिक तौर पर बॉम्बे का नाम मुंबई रखे जाने के 30 साल बाद भी बॉलीवुड में कपिल शर्मा शो में अब भी सेलिब्रिटी मेहमान, दिल्ली आधारित राज्यसभा सांसद, शो के एंकर और कई हिंदी फिल्मों के द्वारा बॉम्बे का उल्लेख किया जाता है। महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार 1995 और 1996 में आधिकारिक मंजूरी देने के बाद चेन्नई, बंगलौर, कोलकाता से पहले इसका नाम मुंबई किया था। ऐसे में उनके द्वारा यह अनुरोध किया जा रहा है कि मुंबई के नाम का सम्मान के साथ उल्लेख किया जाए।बता दें कि कपिल का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर आता है। शो के हाल ही में एयर हुए एपिसोड में संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने शिरकत की थी। शो में कपिल के अलावा अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी दिखते हैं। एमएनएस सैनिक की इस पोस्ट ने नई डिबेट को जन्म दे दिया है परंतु अभी तक उनकी दी इस चेतावनी पर कपिल शर्मा की टीम से कोई भी रिप्लाई नहीं आया है। वहीं अब देखना यह भी होगा कि इस अपील के बाद बॉलीवुड और टीवी जगत के सेलेब्स कैसी प्रतिक्रिया देंगे।#BombaytoMumbai बॉम्बेचे मुंबई अधिकृत नामकरण होऊन ३० वर्षे झाली तरी अजूनही बॉलिवूड मधील कपिल शर्मा शो यात सेलिब्रिटी गेस्ट, दिल्लीस्थित राज्यसभा खासदार, शो अँकर आणि अनेक हिंदी चित्रपटात सर्रास बॉम्बे हा उल्लेख होत आहे. १९९५ महाराष्ट्र शासन व १९९६ मध्ये केंद्र शासनाची अधिकृत… pic.twitter.com/KKa7TazDJ0
— Ameya Khopkar (@MNSAmeyaKhopkar) September 11, 2025

Leave a Reply