Jalandhar News: National Highway में पलट कर डिवाइडर पर जा गिरी Innova Toyota Car, 5 घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल हाईवे में पड़े गहरे खड्डों के कारण कई वाहन हादसे का शिकार हो रहे है। वहीं देर रात अमृतसर एयरपोर्ट से आ रही इनोवा टोयटा गाड़ी पेप्सी फैक्ट्री के पास पलटती हुई डिवाईडर पर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गाड़ी में सवार 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों का कहना है कि इन्हीं गहरे खड्डों के चलते 20 दिन पहले 4 लोगों की जान चली गई थी।

लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी इनोवा गाड़ी सड़क पर पड़े खड्डों के कारण नियंत्रण खो बैठी। जिसके चलते गाड़ी पलटी खाकर डिवाईडर पर जा गिरी। मामले की जानकारी देते हुए लुधियाना के रहने वाले गाड़ी चालक गुरचरण सिंह पुत्र मक्खन सिंह ने बताया कि वह अमृतसर एयरपोर्ट से सवारी लेकर वापिस लुधियाना जा रहा था। वह पैप्सी कंपनी की फैक्टरी के सामने से जब गुजरने लगा तो नेशनल हाईवे में एकदम से बड़ा खड्डा आ गया। जिसमें उसकी गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और पलटती हुई डिवाईडर पर जा गिरी।

इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार सुच्चा सिंह पुत्र चन्न सिंह, दर्शन कौर पत्नी सुच्चा सिंह, इंद्रजीत सिंह पुत्र नरेश सिंह, जसकरण सिंह पुत्र अजैब सिंह, प्रदीप कौर पत्नी अमरीक सिंह सभी वासी राहों रोड लुधियाना बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिमों ने इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। दूसरी ओर सड़क सुरक्षा फोर्स के थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि हाईवे पर खड्डे होने के कारण इनोवा गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *