Jalandhar News: बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता हंसराज हंस, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब में आई आपदा को लेकर हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरदासपुर और पठानकोट का दौरा किया था। जिसके बाद उन्होंने बाढ़ पी़ड़ितों के लिए 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। इस फंड को लेकर भाजपा के केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि केंद्र की ओर से पंजाब को फंड अभी दिया जाना बाकी है। यह सरकार को लोगों की राहत के लिए कुछ फंडिंग दी गई है। वहीं पंजाब सरकार द्वारा भी लोगों के हुए नुकसान को लेकर सीएम मान ने 20 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने का ऐलान किया है।

वहीं आज बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए पूर्व सासंद हंसराज हंस लोगों से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को हर संभव मदद केंद्र की ओर से किए जाने का आश्वासन किया। हंसराज हंस ने कहाकि इस कुदरत की आपदा से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। पीएम मोदी द्वारा पंजाब में आई आपदा को लेकर लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहाकि आज भी भाजपा द्वारा अलग-अलग राज्यों से पंजाब के लिए जालंधर में राशन सहित अन्य सामान के ट्रक भेजे गए। जिसे केंद्रिय राज्य मत्री रवनीत बिट्टू, सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए रवाना किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *