Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी और सेवादार गिरफ्तार, मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव उप्पल खालसा और उप्पल जागीर के सभी संगतों व गांव निवासियों में गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में ग्रंथी और सेवादार को लेकर रोष पाया जा रहा है। दरअसल, लोगों का आरोप है कि ग्रंथी और सेवादार पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गायब करने के आरोप लगाए है। इस मामले में उन्होंने थाना नूरमहल में लिखित शिकायत कर कार्रवाई दर्ज करवाई है। शिकायत में लिखा है कि आरोपी मनजीत सिंह (ग्रंथी) पुत्र जगत सिंह निवासी गांव मीरापुर जिला जालंधर, और गुरचरण सिंह (सेवादार) पुत्र आसरा सिंह निवासी गांव बरूंदी ठाठ, जिला लुधियाना के ये दोनों आनंद ईश्वर ठाठ गुरुद्वारा साहिब, नकोदर रोड, उप्पल जागीर और उप्पल खालसा में रखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा के लिए नियुक्त सेवादार थे।

इन सभी सेवादारों ने आपस में मिलकर पिछले कुछ दिनों के दौरान गुरुद्वारे में रखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को चोरी कर कहीं ले गए। मंजी साहिब पर रुमाला रखकर उसे ढक दिया गया और तीन-चार दिन तक संगतें बिना गुरु साहिब की हाजरी के वही मानती रहीं। बाद में देखा गया तो गुरु साहिब के पावन स्वरूप गायब थे, जिससे समूचे संगत को गहरा आघात पहुंचा। शिकायत में कहा गया है कि उक्त सेवादारों ने मिलकर सुबह अंधेरे में गुरुद्वारे से पवित्र स्वरूप चोरी किए और अब ये सेवादार गुरुद्वारे में संगत द्वारा रखे गए सामान उठाने के लिए आए हुए हैं तथा संगत के साथ सीधे टकराव कर रहे हैं।

ये लोग लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं और सभी संगतों को धोखा दे रहे हैं। अत: हमारे दोनों गांवों की समूहिक संगतों की ओर से निवेदन है कि मनजीत सिंह (ग्रंथी) व गुरचरण सिंह (सेवादार) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और हमारे साथ न्याय किया जाए तथा इनके कब्जे से गुरु साहिब जी के पावन स्वरूप बरामद करके फिर से गुरुद्वारे में सम्मान व मर्यादा के अनुसार विराजमान करवाए जाएं।

इस मौके पर डीएसपी सुखपाल सिंह, थाना मुखी परमजीत सिंह, थाना मुखी सदर सुखदेव सिंह नकोदर और पुलिस चौकी इंचार्ज जगतार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों नगरों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गाड़ी टाटा 709 नम्बर PB10HX-3897 सहित गुरुद्वारे का सामान लादते पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। नूरमहल पुलिस ने दोनों के खिलाफ गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *