Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाको में कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में आई बाढ़ के बाद जहां रावी नदी की धारा मोड़ने के लिए बांध बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पानी उतरने के बाद सफाई अभियान शुरू कर दिए गए हैं ताकि आने वाले समय में लोगों को महामारी से बचाया जा सके। इस सफाई अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सीमावर्ती गांव बुमियाल से की।

जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस सफाई अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री खुद हाथ में झाड़ू थामे सड़कों पर चलते नजर आए। सफाई के बाद गांव में फॉगिंग मशीन के जरिए फॉगिंग भी की गई। इसी के साथ ही जहां पानी जमा था वहां स्प्रे भी किया गया ताकि डेंगू से बचाव हो सके। इस संबंध में जब कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद अब लोगों को बीमारियों से बचाने का समय आ गया है।

इसके लिए उन्होंने आज से एक बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू किया है। जिसके तहत आज 25 टीमों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया ताकि क्षेत्र के लोगों को महामारी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी तब तक जारी रहेगा जब तक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती। वहीं कैबिनेट मंत्री ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने के लिए अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *