Jalandhar News: दिनदहाड़े लुटेरे 4 लाख रुपए और Mobile छीनकर फरार

जालंधरः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से लूट के दो मामले सामने आए है। जिसमेें एक मामला नेशनल हाइवे से ढिलवां को जाने वाली लिंक सड़क पर हुई, जबकि दूसरी वारदात गौतम नगर की है। पहले मामले में अनाज मंडी में लुटेरे दिनदहाड़े कार सवार से 4 लाख लूटकर फरार हो गए।

लूटेरों ने मुख्य अनाज मंडी के नजदीक वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्होंने कार व्यक्ति से युवक 4 लाख लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित कार चालक गुरमीत सिंह निवासी रईयां ने बताया कि वह शनिवार की सुबह जालंधर में रहने वाले रिश्तेदार पाली से 4 लाख रुपए लेकर वापस रईयां आ रहा था कि रास्ते में लूट हो गई।

दूसरे मामले में लुटेरे 27 साल के बलजीत सिंह का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। यह घटना बस्ती बावा खेल के गौतम नगर एरिया में हुई है। जिसके बाद बलजीत ने पुलिस को सूचित किया। मौक पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रावई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *