Punjab News: दीवार फांद मंदिर में घुसे चोर, गोलक तोड़कर पैसे चुराकर फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के रामतलाई चौक स्थित प्राचीन श्री रामतलाई मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति गेट फांदकर मंदिर में घुस गया। चोरों ने सबसे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर का दरवाजा तोड़ा और गोलक निकालकर छत पर ले गए। वहां जाकर उन्होंने गोलक तोड़कर पैसे निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

इसके बाद उन्होंने काली माता मंदिर का भी दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसी समय मंदिर के प्रमुख पंडित नाथूराम दुबे जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो चोर घबराकर भाग गए और बड़ी चोरी टल गई।

पंडित ने बताया कि इससे पहले भी काली माता मंदिर में चोरी हो चुकी है। उन्होंने शिकायत की कि दोपहर के समय अक्सर शरारती तत्व मंदिर में घुसकर मर्यादा भंग करते हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।

पुलिस कमिश्नर और एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ एक व्यक्ति घुसता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। साथ ही, मंदिर प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस घटना से मंदिर प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img