‘Big Boss 19’ Fame Tanya Mittal के भाई पर लगे गंभीर आरोप, थाने पहुंचा Content Creator

मनोरंजन: बिग बॉस के घर में ड्रामा नॉनस्टॉप चल रहा है। वहीं दूसरी ओर घर के बाहर भी ड्रामेबाजी कम नहीं हो रही। बिग बॉस के घर में मौजूद तान्या मित्तल के घर से एक नई खबर सामने आई है। तान्य के भाई अमितेश मित्तल पर एक कंटेंट क्रिएटर ने गाली गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दे दी है। ग्वालियर के माधवगंज इलाके में रहने वाले कंटेंट क्रिएटर विश्वम पंजवानी ने तान्या मित्तल से जुड़ी एक फनी रील बनाई थी। इसी रील को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विश्वम पंजवानी ने तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल पर यह आरोप लगाया है कि अमितेश मित्तल ने उनके साथ गाली गलौज की है। उनके भाई ने कंटेंट क्रिएटर को घर में आकर धमकाया भी है। कंटेंट क्रिएटर का कहना है कि यदि उनके साथ कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदारी अमितेश मित्तल और तान्या मित्तल की होगी। इसकी शिकायत उन्होंने एक लिखित आवेदन देकर माधवगंज थाने में की है।

तान्या मित्तल के भाई ने बनाई मामले से दूरी

इस बारे में जब तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल के साथ बात की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया। उन्होंने फोन कॉल पर की बात में बताया कि यह सब पीआर स्टंट है। फेम के लिए वह यह सब कर रहा है। अमितेश ने यह बात कबूल की है कि वह उसके घर गए थे और उससे बातचीत भी की थी परंतु ऐसा कुछ भी नहीं है। साथ ही अमितेश ने यह भी बताया कि पुलिस कंप्लेंट के बारे में उन्हें जानकारी भी दी है। इस मामले में सीएसपी किरण अहिरवार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लड़के ने माधवगंज थाने में आवेदन किया है। उनका कहना है कि बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के भाई ने उन्हें डाराया धमकाया है। आवेदन को जांच में लाया गया। तथ्य सामने आने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...