Punjab News: सीमावर्ती क्षेत्र के इलाके में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने लोगों को की ये अपील, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में आई बाढ़ के बाद जहां रावी नदी की धारा मोड़ने के लिए बांध बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पानी कम होने के बाद सफाई अभियान शुरू कर दिए गए हैं ताकि आने वाले समय में लोगों को महामारी से बचाया जा सके और इस सफाई अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सीमावर्ती गांव बमियाल से की। आज एक बार फिर कैबिनेट मंत्री ने खोजकी चक गांव में हाथ में झाड़ू लेकर गांव की गलियों की सफ़ाई की।

जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल हुए और सफ़ाई में मदद की। फॉगिंग के बाद, गांव में फॉगिंग मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया और साथ ही, जहां पानी जमा था, वहां छिड़काव भी किया गया ताकि डेंगू से बचाव हो सके। इस संबंध में जब कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक से बात की गई। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद, अब लोगों को बीमारियों से बचाने का समय है।

इसके लिए उन्होंने महा-सफाई अभियान शुरू किया है, जिसके तहत उनकी टीमों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया है ताकि क्षेत्र के लोगों को महामारी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी तब तक जारी रहेगा जब तक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती। वहीं, जब इस संबंध में स्थानीय लोगों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि चुनाव के बाद कोई नेता गांव में हमारा हालचाल पूछने आया है और इस मौके पर वे कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद करते नज़र आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *