Jalandhar News: फिर सड़कों पर भिख मांगते दिखे भिखारी, जल्द होगी कार्रवाई, देखें वीडयो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कुछ महीने पहले जीवन जोग प्रोग्राम शुरू किया था। जिसके तहत राज्य भर के चौकों और सड़कों पर भीख मांगने वाले भिखारियों और भिखारी दलों पर शिकंजा कसा गया था। इस दौरान जालंधर में जालंधर में भी चौंको पर भीख मांगने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया था। लेकिन अब फिर से सड़क पर भिखारी भीख मांगते दिखाई दे रहे। ऐसे में भिखारियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी मजबूरी है और इसी कारण भीख मांगते है। इस दौरान कई भिखारी कैमरा देखकर भागते नजर आए।

दूसरी ओर इस मामले को लेकर डीसीपीओं अजय भारतीय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे विभाग द्वारा भिखारियों पर कड़ी नज़र रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सप्ताह में कई बार चौकों का अचानक दौरा भी किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों से भीख मंगवाना कानूनी अपराध है। ऐसे अब वह जल्द ही बड़े भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *