Asia Cup में चमकीं Jalandhar की बहू उदिता, Best Player of The Tournament बनीं, देखें वीडियो

जालंधर (ens) : एशिया कप में पुरुष हाकी टीम ने साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता, वहीं महिला हॉकी टीम सिल्वर मेडल तक पहुंच पाई। हालांकि महिला टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन आने वाले टूर्नामेंट्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच जालंधर के मीठापुर गांव में खुशी का माहौल है।

जहा महिला हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन उदिता दुहान को एशिया कप का बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सोमवार को जब उदिता अपने ससुराल लौटीं, तो पूरे परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। उदिता ने कहा कि टीम गोल्ड मेडल से जरूर चूक गई, लेकिन सिल्वर मेडल जीतने की भी खुशी है क्योंकि मेडल तो मेडल है।

उन्होंने वादा किया कि टीम आने वाले समय में और मेहनत करेगी तथा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करके मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने पुरुष हॉकी टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई भी दी। उदिता ने बताया कि उनके पति और पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह हमेशा उनका साथ देते हैं। उन्होंने कहा हम दोनों एक-दूसरे के मैच देखते हैं, तकनीक शेयर करते हैं और यही हमारी ताकत है। घर में दो-दो मेडल आने से खुशी दोगुनी हो गई है।

मनदीप सिंह ने भी पत्नी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया और भविष्य में वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी। “उदिता का बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जाना पूरे परिवार और देश के लिए गर्व की बात है। वहीं उदिता के ससुर रविंद्र सिंह और सास दविंदरजीत कौर ने कहा कि उनकी बहू को वे बेटी से भी बढ़कर मानते हैं और आज उनके घर में दो-दो मेडल आने से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *