सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी
नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म कल्कि 2898 एडी को व्यजयंती मूवीज प्रोड्यूस कर रही हैं। उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है। उन्होने लिखा कि – ‘यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि 2898 एडी के आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं बनेंगी। काफी विचार-विमर्श करने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म के लंबे सफर के बाद भी हमें साझेदारी नहीं मिल पाई और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म कमिटमेंट और उससे भी ज्यादा की हकदार है। हम दीपिका के अच्छे भविष्य और अच्छे कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं’।दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘कल्कि 2898’ एडी में सुमति का रोल निभाया था। सुमति दुनिया का उद्धार करने वाले कल्कि की मां है। एक्ट्रेस को फिल्म में प्रेग्नेंट महिला के तौर पर दिखाया गया था जिसकी जान के पीछे कमल हासन यानी की सुप्रीम यास्किन पड़ा था। इस मूवी के क्लाइमैक्स के दौरान दीपिका पादुकोण अपनी असली जिंदगी में भी प्रेग्नेंट थी। उन्होंने 8 सितंबर 2024 को अपनी और रणवीर सिंह की बेटी दुआ पादुकोण को जन्म दिया था। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास और अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। प्रभास इस फिल्म में डबल रोल में थे। उन्होंने एक बाऊंटी हंटर और महाभारत के कर्ण का रोल निभाया था। डायरेक्टर नाग अश्विन की यह फिल्म महाभारत से प्रेरित थी। इसकी एक कहानी को कुरक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के 6000 साल बाद डिस्टोपियन दुनिया में सेट किया गया था, जहां एक 200 साल के गॉड किंग सुप्रीम यॉस्किन का राज है। इस फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया जाने वाला था। दोनों ही पार्ट्स में दीपिका पादुकोण काम कर रही थी परंतु अब उनकी जगह कोई और लेगा।This is to officially announce that @deepikapadukone will not be a part of the upcoming sequel of #Kalki2898AD.
After careful consideration, We have decided to part ways. Despite the long journey of making the first film, we were unable to find a partnership. And a film like… — Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) September 18, 2025
