Punjab News: अब बच्चों को मिलेगा विदेश में पढ़ाई का मौका, देखें वीडियो

Written by

in

सरकार लेकर आई Scholarship Scheme

मोहालीः पंजाब में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए लगातार सरकार द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। वहीं आज महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में नामांकित और लाभान्वित होने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकार 3 साल से ज़्यादा समय से सत्ता में है। जिसमें शुरुआती नामांकन 1,842 छात्रों का था, जो 2024-25 में बढ़कर 2,37,456 हो गया है, यानी 35% की वृद्धि को दर्शाता है। मंत्री ने बताया कि अब सरकार उच्च शिक्षा के लिए ओवरसीज स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करने जा रही है।

इसके तहत वे बच्चे, जिनकी सालाना पारिवारिक आय आठ लाख रुपए से कम है, 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं और उम्र 35 वर्ष से कम है, इस योजना का फायदा उठा सकेंगे। खास बात यह है कि इस स्कीम में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी लड़कियों के लिए आरक्षित होगी। सरकार ने पूरी दुनिया से 500 यूनिवर्सिटी का चयन किया है, जहां बच्चे एडमिशन ले सकेंगे।

स्कॉलरशिप के तहत सरकार बच्चों का वीजा खर्च, टिकट खर्च, ट्यूशन फीस और सालाना 13.17 लाख रुपए मेंटेनेंस अलाउंस उपलब्ध करवाएगी। यह सहायता बच्चे के कोर्स की अवधि के अनुसार दी जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल बीमा का खर्च भी सरकार वहन करेगी। हालांकि, एक परिवार के केवल दो ही बच्चे इस योजना का फायदा ले पाएंगे।

मंत्री कौर ने कहा कि यह स्कीम खासतौर पर उन गरीब परिवारों के लिए है, जिनके बच्चे विदेश जाकर पढ़ाई कर बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं। सरकार जल्द ही इसके लिए एक विशेष वेबसाइट शुरू करेगी, जहां बच्चे अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी का चयन कर सकेंगे। इसके अलावा, मंत्री कौर ने बताया कि मोहाली के अंबेडकर कॉलेज में पीसीएस कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इसमें 40 बच्चों को एंट्रेंस के आधार पर चुना जाएगा और उन्हें दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *