Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Google Searches: गूगल पर भूलकर भी ना करें ये सब सर्च, जेल जाने की आ सकती नौबत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Google Searches: गूगल पर भूलकर भी ना करें ये सब सर्च, जेल जाने की आ सकती नौबत

Mahabir
Last updated: February 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Google Searches: आज के डिजिटल युग में इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग अपने हर सवाल का जवाब गूगल पर ढूंढते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी हर ऑनलाइन गतिविधि पर नजर रखी जाती है?

Contents
  • ‘बम बनाने का तरीका’
  • ‘चाइल्ड अश्लील कंटेंट’
  • ‘हैकिंग ट्यूटोरियल और सॉफ्टवेयर’
  • ‘पायरेटेड मूवी’
  • क्या करें?

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जी हां, आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (Internet Service Provider), सर्च इंजन और साइबर सुरक्षा एजेंसियां ट्रैक (Track) कर सकती हैं। अगर आप गूगल पर कुछ गलत या गैरकानूनी चीजें सर्च करते हैं, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। यहां तक कि जेल (Jail) जाने की नौबत भी आ सकती है! इसलिए सावधान रहें और इन चार खतरनाक सर्च टर्म्स से दूर रहने में ही भलाई है।

internet

‘बम बनाने का तरीका’

अगर आपने मजाक में भी गूगल पर ‘बम कैसे बनाएं’ या ‘विस्फोटक बनाने का तरीका’ सर्च कर लिया, तो यह सीधे आपको मुश्किल में डाल सकता है।

सुरक्षा एजेंसियां ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती हैं और अगर उन्हें कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखती है, तो वे तुरंत एक्शन ले सकती हैं। ऐसे मामलों में पुलिस पूछताछ के लिए भी बुला सकती है और अगर आपकी एक्टिविटी संदिग्ध पाई गईं, तो आपको अरेस्ट भी किया जा सकता है।

viral-video
video

‘चाइल्ड अश्लील कंटेंट’

चाइल्ड अश्लील कंटेंट पूरी दुनिया में गैरकानूनी मानी जाती है और भारत में भी इस पर सख्त कानून लागू हैं। अगर कोई व्यक्ति गूगल पर चाइल्ड अश्लील कंटेंट से जुड़ा कोई भी कंटेंट सर्च करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत ऐसे मामलों में लंबी सजा और भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। सरकार और साइबर एजेंसियां ऐसी वेबसाइटों को ट्रैक करके ब्लॉक भी कर देती हैं। इसलिए ऐसी सर्च से हमेशा दूर रहें।

‘हैकिंग ट्यूटोरियल और सॉफ्टवेयर’

गूगल पर ‘हैकिंग सीखें’, ‘हैकिंग टूल्स डाउनलोड करें’ या ‘किसी का पासवर्ड कैसे चुराएं’ जैसे टर्म्स सर्च करना भी आपको परेशानी में डाल सकता है। साइबर क्राइम यूनिट और सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखती हैं।

अगर आपको किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाया गया, तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। भारत में गैरकानूनी हैकिंग अपराध की कैटेगरी में आता है। इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।

‘पायरेटेड मूवी’

बहुत से लोग गूगल पर फ्री में मूवी डाउनलोड करने के लिए ‘पायरेटेड मूवी डाउनलोड’ या ‘फ्री HD मूवी लिंक’ जैसे शब्द सर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना भी गैरकानूनी है।

कॉपीराइट कानूनों के तहत पायरेसी अपराध माना जाता है। अगर आप पायरेटेड कंटेंट डाउनलोड या शेयर करते हैं, तो आप पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना या 3 साल तक की जेल हो सकती है।

क्या करें?

सिक्योर ब्राउजिंग करें- कोई भी सर्च करने से पहले दो बार सोचें कि कहीं यह गैरकानूनी तो नहीं।

VPN पर भी भरोसा न करें- VPN इस्तेमाल करके भी आप पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते, क्योंकि एजेंसियां इसे ट्रैक कर सकती हैं।

साइबर कानूनों की जानकारी रखें- ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए साइबर लॉ के बारे में पढ़ें और नियमों का पालन करें।

गैरकानूनी कंटेंट से बचें- किसी भी अवैध वेबसाइट पर न जाएं और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Guru Randhawa: अस्पताल में भर्ती हुए पंजाबी सिंगर, लगी गंभीर चोट; इंस्टाग्राम पर लिखा- एक्शन करना…
Next Article Jalandhar News: 47 सड़कों को कमर्शियल घोषित करने की तैयारी, नए सिरे से बनाया प्रस्ताव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.