हर्ष महाजन करते है सौदेबाज़ी – राम कुमार

Written by

in

मना करने पर वह नाराज हो कर चले गए थे

सांसद की ओर से की जा रही साजिश पर कोर्ट जाएंगे राम कुमार

बद्दी/सचिन बैंसल: दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने राज्य सभा के सदस्य  हर्ष महाजन को एक दलाल बताया और कहा कि वह स्वयं उनके घर पर आए थे और उसे भाजपा में शामिल करना प्रस्ताव दिया। जब उसने इन्हें मना किया तो नराज हो कर चले गए। अब एक साल के बाद इन लोगों को दोबारा इसकी याद आई तो उसे शक है कि कहीं वह उनके खिलाफ कोई षडय़ंत्र तो नहीं रच रहे है। जिन नेता के कहने पर वह दून आये थे। अगर वह उसे चुनाव लड़ाएं तो उन्हें पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में है। पूरी जिंदगी हर्ष महाजन ने कांग्रेस को अपनी मां बताया और अब बुढापे में मां से दगा करके भाजपा में शामिल हुआ।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि  भाजपा की  सरकार बनाने का वादा करने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह वीरभद्र के साथ खास थे और उन्हें राजनीति का पूरा अनुभव है और हिमाचल में सरकार गिरा सकते है। जिस पर भाजपा ने उन्हें राज्य सभा का सांसद बनाया। सांसद बनने के बाद उन्होंने खरीद फरोख्त की और उनके पास भी  दलाल बन कर उनके घर आये थे। उन्होंने जब उन्हें खरी खोटी सुनाई तो वह नराज हो कर चले गए। उन्हें अब डर है कि कहीं वे उनके  खिलाफ वह षडय़ंत्र  रचें उससे पहले वह कोर्ट की शरण में जा रहे है।

उन्होंने उस पर अवैध खनन करने के आरोप लगाया है। और टै्रक्टर में खनन चोरी करने की बात कही थी। लेकिन उनके पास कोई ट्रैक्टर नहीं है। यह लोगों के ट्रैक्टर है और उनके पास ७ सौ  बीघा जमीन लीज पर है जिसकी वह सरकार को रायल्टी देते है। उनका परिवार  ५५ साल से व्यापार कर रहे है। उनके अपने उद्योग है। और उन्हें अवैध खनन करने की कोई जरूरत नहीं है। वह हर रोज पुलिस को अवैध माईनिंग की जानकारी देते है। जिसका उनके फोन में रिकार्ड है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ५० फीसदी लोग अवैध खनन से जुड़े हुए है और सभी एनजीटी व अन्य कई प्रकार के मामले चल रहे है। इस नेता पर तो क्रेशर मालिक की ओर से पैसा देने पर जांच चल रही है।

राम कुमार ने कहा कि हर्ष महाजन ने सडक़ो पर सवाल उठाएं वह स्वयं एनएचएआई के सदस्य है और कहने से पहले इस सडक़ ठीक कराते तो ज्यादा अच्छा होता। उन्होंने उनसे आग्रह किया कि इस फोरलेन को जल्द पूरा क राने के लिए आवाज उठाएं। प्रदेश सरकार फोरलेन में आने वाली जमीन एनएचएआई के अधीन कर ली है और पटेल कंप

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *