नई दिल्ली: गुजरात के कच्छ जिले में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि रविवार को दोपहर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। आईसीएमआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूकंप के झटके दोपहर में 12:41 में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र भचाऊ से करीबन 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।
Read in English:
Kutch Records Back-to-Back Tremors, Officials Confirm Safetyआईएसआर ने कहा कि इससे पहले सुबह 6:41 बजे 2.6 की तीव्रता से भूकंप इसी जिले में आया था और इसका केंद्र धोलीवारा से 24 किलोमीटर पूर्व दक्षिण-पूर्व में स्थित था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि इस भूकंप में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।



