Jalandhar News: मेन बाजार में दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन चोरी की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला बस्ती गुजा के मेन बाजार से सामने आया है, जहां चोरों ने रूपा नामक मनियारी की दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दुकान से नगदी व सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार राजिंदर कुमार ने बताया कि उनकी दुकान बस्ती गुजा के मेन बाजार में स्थित है।


आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा दुकान के ताले टूट हुए थे और सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोरों द्वारा दुकान से 20 से 25 हजार का सामान चोरी कर लिया गया, वहीं तिजौरी में से एक हजार की नगदी भी गायब थी। दुकानदार ने घटना की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *