महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया

0
1

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथी प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना गीत से की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के महत्व तथा उद्देश्यों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.शाम बैंस, प्रो. विकास तथा प्रो. अमरजीत मान ने निभाई।

भाषण प्रतियोगिता में हर्ष ठाकुर, अनमोल शर्मा व रेमन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर “दो सात दिवसीय विशेष शिविर” सम्पूर्ण करने वाले स्वयंसेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जिसमें नाटी, नाटक तथा भांगड़ा आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर एन एस एस शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी तथा प्रो. मनजीत सिंह मान द्वारा किया गया। इस मौक़े पर डॉ. संजय वर्मा, डॉ. भगवान दास, डॉ. मदन, प्रो. संजय शर्मा,डॉ रंजू बनोटा , प्रो. प्रोमिला व एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here