Gym मालिक पर Firing मामले में आया युवकों का बयान, देखें वीडियो

Written by

in

मोहाली: जिम मालिक पर ताबड़तोड़ चलाई गई गोलियों के मामले में अब दोनों युवकों के द्वारा ऑफिस में गोलियां चलाने का एक वीडियो सामने आया है। इन दोनों युवकों ने वीडियो जारी कर गोलियां चलाने का कारण बताया है और इसकी पूरी जिम्मेदारी भी ली है। वीडियो में युवकों ने कहा कि – ‘जो आज मोहाली में विक्की बाउंसर को गोलियां चलाई गई है। इसकी जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई लेते हैं। यह हमला हमने अपनी पर्सनल दुश्मनी के चलते किया है। यह नशे का अवैध कारोबार चलाते थे और इनको कई बार समझाया भी गया था कि न करो पर वो नहीं माने। इन्होंने हमारा जीना हाराम कर दिया था। इन्होंने हमारी बहनों और शहर की लड़कियों का निकलना मुश्किल कर दिया था। यह एक वॉर्निंग है और यह ट्रेलर है और यदि आगे से यह काम बंद नहीं हुआ तो तुम्हें ट्रेलर दिखाएंगे’।

ये है पूरा मामला

आज सुबह करीबन 4:50 बजे जिम मालिक पर बाइक सवारों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना में घायल हुए जिम मालिक की पहचान विक्की के तौर पर हुई है। विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग के दौरान जिम मालिक को चार गोलियां लगी। बताया जा रहा है कि चारों गोलियां टांगों पर लगी है। घटना में घायल जिम मालिक को देखकर जिम का ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में उपचार करवाने के लिए ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ अस्तपाल में रेफर कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *