Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में किसान पर मामला दर्ज, नहीं हुई गिरफ्तारी

जालंधर, ENS: पंजाब में पराली जलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जालंधर देहात पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसान की पहचान राज कुमार निवासी गांव कंग खुर्द, लोहियां के रूप में हुई है। किसान राज कुमार के खिलाफ शाहकोट के क्लस्टर बूटा मसीह अधिकारी ने शिकायत दी है।

बीडीपीओ कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट बूटा मसीह ने पुलिस को शिकायत दी कि 21 सितंबर की रात को किसान राज कुमार ने अपनी 7 कनाल 16 मरले जमीन में पराली को आग लगा दी। थाना लोहियां के जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कृषि विभाग ने किसान पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और उसकी जमीन पर रेड एंट्री कर दी है।

दूसरी ओर डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि थाना लोहियां में किसान राजकुमार के खिलाफ पराली जलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। लेकिन किसान की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। डीएसपी ने मीडिया रिपोर्ट में गिरफ्तारी की खबरों पर विराम लगाते कहा कि बिना जांच किए गिरफ्तारी की खबर चलाई गई,लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *