Jalandhar News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मलसियां रोड शाहकोट में 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें शाहकोट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां आपातकालीन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। डॉ. राजवी छूरा ने बताया कि इस संबंध में मॉडल थाना शाहकोट की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

https://x.com/Encounter_India/status/1971459614760669606

जानकारी के अनुसार गांव शेखेवाल (शाहकोट) निवासी मनप्रीत पुत्र अमरजीत अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर काम से मलसियां की ओर जा रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर गांव राजेवाल (शाहकोट) निवासी शिंगारा सिंह पुत्र मल्ल सिंह अपनी पत्नी कुलवंत कौर के साथ मोटरसाइकिल पर मलसियां रोड से शाहकोट शहर की ओर आ रहा था।

मारुति शोरूम के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर बुरी तरह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बायन दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *