Jalandhar News: इस इलाके में SDM के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन, किया बंद का ऐलान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर में एसडीएम लाल विश्वास बैंस के खिलाफ लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, वाल्मीकि भाईचारे और दलित भाईचारे द्वारा आज बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ से विरोध में मांग पत्र सौंपा जाना था। आरोप है कि एसडीएम के देरी से पहुंचने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। लोगों का कहना है कि वह 2 घंटे से मांग पत्र देने को लेकर इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने सड़क पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान एसडीएम ने मौके पर आकर लोगों से बैठकर मांग पत्र सौंपने के लिए कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों में मांग पत्र देरी से लिए जाने को लेकर भारी रोष पाया गया। जिसके बाद काफी हंगामा होने के बाद लोगों ने एसडीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान वाल्मीकि भाईचारे और दलित भाईचारे ने कल बंद की काल का ऐलान किया है। लोगों ने कल दुकानदारों को दुकाने बंद रखने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *