Jalandhar News: लड़कों संग डांडिया खेलने को लेकर PTU की छात्राओं ने दिया धरना, देखें वीडियो

जालंधरः लड़कों को डांडिया कार्यक्रम में खेलने की अनुमति न मिलने पर छात्राओं ने इंद्रकुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) के गेट पर शाम करीब 5 बजे धरना दे दिया। लड़के-लड़की में भेद का आरोप लगाते छात्राओं ने बताया कि उन्होंने लड़कों संग डांडियां नृत्य करने की परमिशन मांगी थी। लेकिन डीन ने उनकी मांग नहीं मानी। वीसी ने भी जब मामले में ध्यान न दिया तो धरना लगाना पड़ा।

छात्राओं का आरोप है कि डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने उनकी मांगों पर टिप्पणी करते कहा कि वह केवल लड़कियों को ही डांडिया खेलने की अनुमति देंगे। छात्राएं डीन स्टूडेंट वेलफेयर को डिसमिस करने की मांग पर अड़ी रहीं। इस संबंधी आईकेजी-पीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. सुशील मित्तल ने कहा कि छात्राएं यूनिवर्सिटी में लड़कों के साथ डांडिया कार्यक्रम में भाग लेना चाहती थी। उनको शाम 8 बजे तक अनुमति दे दी गई थी। लेकिन छात्राएं रात 10 बजे तक डांडिया खेलने की मांग कर रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर मना किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *