Jalandhar News: दुकान में घुसी तेज रफ्तार थार, खुले एयरबैग, चालक घायल, देखें वीडियो

थार चालक पर नशे में धुत्त होने के लगे आरोप

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल स्थित डरोना गार्डन के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गुप्ता सेंटरी स्टोर में घुस गई। हादसे के दौरान थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चालक को गंभीर चोटें आईं है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति पैदल जा रहा था, इस दौरान थार चालक ने उसे भी कुचलने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद थार दुकान में घुस गई। वहीं घटना में जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग तुरंत बाहर आ गए। मामले की जानकारी देते हुए दलजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह 6.30 बजे की घटना है। इस दौरान जब थार चालक को बाहर आने के लिए कहा तो वह लोगों के साथ बहसबाजी करने लग गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना के दौरान थार में 2 लोग सवार थे, थार में एक नाबालिग था और दूसरा 20 से 22 साल का युवक मौजूद था। दुकान मालिक भूपिंदर गुप्ता ने कहा कि सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान में थार चालक ने टक्कर मार दी है। दुकानदार ने कहा कि वह नशे में धुत्त लग रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपने साथी के साथ जाकर घायल युवक का अस्पताल में उपचार करवाया। भूपिंदर ने कहा कि थार मालिक घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और वह थार के नुकसान का अंदाजा लगाने लगा, लेकिन उसने दुकान के हुए नुकसान को लेकर कोई बात नहीं की। भूपिंदर ने कहा कि रोजाना दुकान में वह, उसका बेटा और 4 कर्मी मौजूद होते है। लेकिन दुकान बंद होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। भूपिंदर का कहना हैकि थार से शराब की बोतलें बरामद हुई। वहीं हादसे में थार के एयरबैग खुल गए। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दुकान का शटर टूट गया है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। तेज रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान का शटर टूटकर अंदर रखा सामान भी बिखर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को वाहन से बाहर निकाला और नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। थार की पिछली सीट पर शराब की बोतल भी बरामद हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *