Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में एक-दूसरे से भिड़ी घर की हसीनाएं, जमकर किया Target

Written by

in

मनोरंजन: बिग बॉस के घर में आए दिन लड़ाईयां देखने को मिल रही है। घर दो ग्रूप्स में बंट गया है। दोनों ग्रूप्स सरेआम एक-दूसरे को टारगेट करते दिख रहे हैं। वहीं अब कुछ कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में नॉमिनेट होने वाले हैं। इससे पहले ही घरवालों ने एक-दूसरे पर चिल्लाना शुरु कर दिया है। घर जाने के डर से एक-दूसरे पर कंटेस्टेंट्स का गुस्सा निकल रहा है।

आपस में भिड़ी बिग बॉस की हसीनाएं

इस हफ्ते बिग बॉस में नॉमिनेशन की प्रक्रिया अलग तरह से होगी। गॉर्डन एरिया को विशाल समुद्र में बदल दिया गया है जिस घरवाले की कश्ती में 3 मिसाइलें लगेंगी वो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। नॉमिनेशन टास्क में सभी ने एक-दूसरे के ऊपर कई सारे इल्जाम लगाए। घर की कैप्टन फरहाना ने अशनूर को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। अशनूर के लिए फरहाना कहती है कि – ‘उनकी किसी के साथ कोई स्ट्रॉन्ग इक्वेशन ही नहीं है’।
यह सुनकर अशनूर भड़क गई और उन्होंने कहा कि – ‘आपमें इनसिक्योरिटी है’। इस पर फरहाना ने पलटवार किया और कहा कि – ‘इनसिक्योरिटी और तुमसे पहले खुद को देखो तो सही’। फरहाना ने फिर गुस्से में अशनूर को शिपकली कह दिया। इसके बाद वह चिल्लाते हुए अशनूर को कहती है – ‘जितना मैं तुझे बोलती हूं तूझे रात में मेरे सपने आते होंगे’।

नेहल पर बरसी तान्या

नॉमिनेशन टास्क में नेहल ने भी तान्या मित्तल को टारगेट किया परंतु नीलम ने उनका बचाव करते हुए नेहल से पंगा ले लिया। नीलम ने गुस्से में नेहल को कहा कि अगर किसी के मम्मी-पापा ने उन्हें थाली में सजाकर कुछ दिया है तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। तान्या भी फिर नेहल पर भड़क जाती है। वो नेहल से कहती हैं -‘तू जितनी गंदगी पर गिर सकती है मैं उतना नहीं गिर पाऊंगी’। इन सबसे यह तो पता लग ही गया कि नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस की हसीनाएं एक-दूसर पर जमकर भड़की हैं। एक सिंपल सा नॉमिनेशन टास्क कैट फाइट में बदल गया। आने वाले एपिसोड्स का प्रोमो देखकर फैंस शॉक्ड भी हो गए हैं। कुछ लोग इसमें फरहाना को सपोर्ट करते दिख रहे हैं तो कुछ अशनूर की तारीफ कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *