Himachal News: बद्दी में मनाया गया गणतंत्र दिवस

Written by

in

बद्दीपीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में फहराया तिरंगा
बद्दी/सचिन बैंसल: गणतंत्र दिवस पर उपमण्डलाधिकारी बद्दी विवेक महाजन ने बद्दी स्थित पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उप मण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की।दून के विधायक रामकुमार चौधरी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। राम कुमार चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिवस है। 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई और हमारा देश विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ था।
उपमण्डलाधिकारी विवेक महाजन ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराया और आयोजित पुलिस परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। सहायक उप निरीक्षक निशांत कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा परेड में भाग ले लेने वाले पुलिस कर्मियों व बच्चों को सम्मानित भी किया।इस अवसर पर बद्दी के विभिन्न स्कूलों की ओर से  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। इस मौके ओर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष तरसेम चौधरी, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *