Jalandhar बंद की कॉल को लेकर मेन चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अमृतसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले जालंधर में खालिस्तान समर्थकों द्वारा निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान बाबा साहेब के सविधान का अपमान करने के मामले में आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से जालंधर बंद करने का ऐलान किया गया है। इसी के चलते आज सुबह से भगवान वाल्मीकि चौक, बाबा साहेब अंबेडकर चौक, श्री गुरु रविदास चौक सहित अन्य चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि जालंधर बंद की कॉल को लेकर सभी चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरान करीब 2500 मुलाजिमों को तैनात किया गया है ताकि ऐसे में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। हालांकि जालंधर बंद के दौरान मेडिकल और यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों समेत अन्य इमरजेंसी सुविधाएं चालू रहेंगी। सरकारी बसें, सरकारी दफ्तर-सेवा केंद्र चलेंगे। जालंधर में सबसे बड़ा प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि महाराज चौक (ज्योति चौक), डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) और श्री गुरु रविदास चौक पर होगा। साथ ही सभी स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी है।

सत गुरु कबीर टाइगर फोर्स के अध्यक्ष अरुण संदल, सोमा हंस, बूटा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि हमारा समाज श्री अमृतसर साहिब में हुई घटना की निंदा करता है। साथ ही हमें पता चला है कि कुछ शरारती तत्व हमारे नेता बाबा साहिब अंबेडकर चौक पर आए थे। उन्होंने चौक में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोक लिया। अध्यक्ष ने कहा कि अमृतसर में जो बेअदबी हुई, वह जालंधर में भी हो सकती थी। हमने प्रशासन से बात की थी, लेकिन प्रशासन ने हमें आश्वासन नहीं दिया। जिसके चलते हमें बंद का आह्वान करना पड़ा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *