Jalandhar News: 500 ग्राम आईस ड्रग्स सहित विदेशी महिला गिरफ्तार

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेश महिला के कब्जे से आईस ड्रग्स बरामद की है। महिला की पहचान बेकी ग्लोरिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अफ्रीका की महिला से 500 ग्राम आइस ड्रग्स पकड़ी है।

पुलिस जांच में सामने आया हैकि आरोपी विदेशी महिला बेकी ग्लोरिया इन दिनों नई दिल्ली में रह रही थी और वह मूल रूप से अफ्रीका के घाना के शहर अकरा की रहने वाली है। पुलिस ने महिला नशा तस्कर को आदमपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से यहां नाकाबंदी की गई थी।

शक होने पर पुलिस ने वहां विदेशी महिला को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पर्स से आइस ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार महिला दिल्ली से जालंधर नशे की सप्लाई करने पहुंची थी। विदेशी महिला तस्कर की गिरफ्तारी से बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना है। पुलिस आरोपी महिला तस्कर बेकी ग्लोरिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *