Jalandhar News: मदद के बहाने LPU छात्र से स्नेचिंग कर कार सवार लुटेरे फरार

जालंधर, ENS: महानगर में त्यौहारी सीजन पर पुलिस द्वारा मेन चौंको पर नाकेबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। लेकिन इन्हीं मेन चौंको पर बेखौफ लुटेरे घटना को अंजाम देकर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे है। ताजा मामला बीएसएफ चौक के पास से सामने आया है। जहां रविवार एक्टिवा सवार एलपीयू के छात्र की मदद के बहाने आए कार सवार तीन युवक छात्र का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

घटना के दौरान छात्र ने शोर मचाया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना बारादरी में पुलिस को दर्ज करवा दी है। तमिलनाडु निवासी छात्र सुकेश ने बताया कि वह 7 दोस्तों के साथ घूमने सिटी में आया था। जब वापिस जाने लगा तो बीएसएफ चौक के पास उसकी एक्टिवा पंक्चर हो गई। इतने में एक कार उनके पास आकर रुकी। सुकेश ने बताया कि लुटेरों की संख्या तीन थी।

उन्होंने पहले पूछा कि क्या हुआ है और उससे बाद मदद करने की बात कही। इतने में एक युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो कार भगा ली। इसके बाद थाना बारादरी में सूचना दी गई। एएसआई दिलबाग सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। चौक में लगे सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *