Jalandhar News: शोभायात्रा में पहुंचे MP Channi का हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा शुरू हो गई हैं। शहर में आज बादल छाए हुए हैं, हालांकि सुबह रूक-रूक कर बारिश भी हुई। इस शोभायात्रा में आज डॉ अंबेडकर चौक निकाली जा रही पालकी में शामिल होने के लिए सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि कल भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस है। इसी के चलते आज शहर में शोभा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा प्रगट नाथ, संगत नाथ शोभा यात्रा में पहुंचे। उन्होंने शहरवासियों को इस दिवस को लेकर निकाली जाने वाली शोभायात्रा पर बधाई दी।

इस दौरान शहर में हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर कहा कि पंजाब एक ऐसी धरती है, जहां महाराजा रणजीत सिंह के समय में भी कभी धर्मों को लेकर आपसी विरोध नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भी सभी धर्म एक है। ऐसे में अगर कोई शरारती अनंसर नारेबाजी करता है तो उसके पीछे लगकर विवाद ना करें। धर्म परमात्मा को पाने के लिए सभी धर्मों को लोग के तरीके अलग-अलग हो सकते है, लेकिन सभी के खून का रंग लाल ही है।

उन्होंने कहा कि धर्मों को लड़ाने की कोशिशे आज से नहीं बल्कि काफी समय पुराने से चलती आ रही है। लेकिन मतभेद से कभी कोई हल नहीं हुआ है। फ्रांस में लापता हुए आदमपुर के नौजवान अरविंदर सिंह के मामले में सासंद चन्नी ने कहाकि उनकी आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली से बात हुई है। ऐसे में वह जल्द दिल्ली जाकर नौजवान को ढूंढकर भारत लाने के लिए अपील करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *