Jalandhar News: Gun Point पर लूट की वारदातों को अंजाम देते बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

6 तोले सोना, 3 अवैध पिस्तौल सहित अन्य सामान बरामद

जालंधर, ENS: जालंधर देहात पुलिस ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से हथियार सहित गहना वह अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख की अगुवाई में चलाई गई स्पेशल मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच के इंचार्ज की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार और राजवीर निवासी निवासी सैदपुर झिरी, थाना शाहकोट के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर शाहकोट और नकोदर एरिया में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 25 रौंद, मोबाइल, स्मार्ट वॉर्च और 6 तोले सोना बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना मेहतपुर में एफआईआर नंबर 13, धारा 305(ए), 309(3) बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों द्वारा 10 से 12 लूट की वारदातों को अंजाम दिया था, जिसे ट्रेस कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य लूट की वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के साथियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *