Jalandhar के दकोहा फाटक के पास Pistol सहित बदमाश गिरफ्तार

जालंधरः वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाश को थाना रामामंडी की पुलिस ने दकोहा फाटक के पास नाकेबंदी के दौरान अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया है। आरोपित की पहचान धन्नोवाली के रहने वाले दविंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि वह यह अवैध पिस्तौल कहां से लेकर आया था और शहर में किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रामामंडी के जांच अधिकारी नितिन शर्मा पुलिस टीम सहित नाकेबंदी के दौरान रामामंडी के इलाके में मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपित दविंदर कुमार किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दकोहा फाटक के पास घूम रहा है, जिसके बाद एएसआइ नितिन कुमार टीम सहित आरोपित को दबोचकर तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, प्वाइंट 32 बोर और दो रौंद बरामद किए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *