Bombay High Court से Shilpa Shetty को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी विदेश जाने की अनुमति

Written by

in

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कपल के विदेश जाने पर अब रोक लगा दी है। अदालत ने आदेश दिए हैं कि शिल्पा और उनके पति को धोखाधड़ी मामले में 60 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे। आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। यह आदेश अभी भी लागू हैं। इन आदेशों के चलते शिल्पा और राज अदालत या फिर जांच एजेंसी की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा पाएंगे।

कोलंबो जाना चाहती थी शिल्पा

शिल्पा शेट्टी एक यूट्यूब इवेंट के लिए कोलंबो जाना चाहती थी परंतु बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें देश छोड़कर जाने की इजाजत ही नहीं दी। शिल्पा शेट्टी के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक्ट्रेस को 25-29 अक्टूबर तक यूट्यूब इवेंट के लिए कोलंबो जाना पड़ेगा। ऐसे में अदालत ने निमंत्रण पत्र मांगा। इस पर शिल्पा के वकील ने कहा कि अभी सिर्फ फोन पर ही बात हुई है निमंत्रण पत्र वहां पर पहुंचने पर दिया जाएगा।

इस दिन होगी अगली सुनवाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मांग को तुरंत खारिज कर दिया है। अदालत का कहना है कि पहले कपल को धोखाधड़ी के केस में 60 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद ही वो विदेश जाने की इजाजत मांग सकते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई अब 14 अक्टूबर को होगी। पिछले हफ्ते भी बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा और राज के थाईलैंड स्थित फुकेत जाने पर रोक लगा दी थी। अदालत का यह कहना था कि कपल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं जिनका मामला अभी भी लंबित है।

ये है पूरा मामला

बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कपल ने पहले उन्हें 60 करोड़ रुपये के निवेश करने का झांसा दिया। फिर उन पैसों को निजी खर्च के लिए इस्तेमाल कर दिया।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *