Jalandhar News: Mobile Science Lab Bus रवाना करने के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आज गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की याद में मोबाइल साइंस लैब बस को हरी झंडी दी। इस दौरान राज्यपाल के साथ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा मौजूद रहे। मोबाइल साइंस लैब को रवाना करने के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने प्रेस को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि उनकी संस्था 1952 से काम कर रही है। संपूर्ण देश का कोई भी ऐसा कोना नहीं है जहां विद्या भारती के द्वारा संचालित विद्यालय नहीं है। पंजाब में यहां सर्वहितकारी समिति के नाम से आरंभ करके 122 स्कूल चलाए जा रहे है। वहीं 294 अनौपचारिक स्कूल है, जिनमें एक सैनिक स्कूल भी चलाया जा रहा है। संपूर्ण भारत में विद्या भारती का जो भी स्ट्रक्चर और बिल्डिंग है यह सब जनता के सहयोग से ही चलाई जा रही है। संस्कार और शिक्षा दोनों को जोड़कर बच्चों के विकास का निर्माण कर रहे है।

यह मोबाइल साइंस लैब गांव-गांव जाकर बच्चों को विज्ञान से परिचय करवाएगी, ताकि विद्यार्थी विज्ञान के प्रति आगे बढ़ सकें। शिशु वाटिका जो 75 लाख रुपए की बनी है उसका भी लोकार्पण हुआ है। ताकि 2020 की जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति है उसके तहत बच्चों को हम अपनी भारत की संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के पर्यत्न के लिए जो साधन मिले है बच्चों में छोटी उम्र में ही संस्कार भरे जा रहे है, ताकि वह आगे जाकर भारत की तरक्की की राह पर चले। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों को भी सुधारने का काम कर रहे है, ताकि निम्म स्तर के बच्चे आकर पढ़ाई कर सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *