Weekend Ka Vaar: तान्या पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, इंफ्लुएंसर से परेशान हुए एक्टर

Written by

in

मनोरंजन: बिग बॉस 19 के सबसे कंट्रोवर्शियल सदस्यों की बात करें तो उसमें तान्या मित्तल का नाम जरुर आता है। तान्या अपनी कई चीजों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। घर में अक्सर वह अपनी अमीरी के किस्से सुनाती हुई दिखती हैं लेकिन अब इसी बीच में तान्या छोटी-छोटी बात पर अक्सर रोती हुई नजर आती हैं। कई बार लोगों ने उनके रोने-धोने पर सवाल भी उठाए हैं। अब इसी बीच शो के होस्ट सलमान खान ने तान्या की क्लास लगा दी है।

तान्या की लगी क्लास

सलमान पिछले डेढ़ महीने से तान्या की खूब तारीफ कर रहे हैं। उन्हें अभी तक तान्या की बातें चटपटी और हरकतें काफी मजेदार लगती हैं लेकिन इस बार लगता है कि वो भी तान्या से परेशान हो चुके हैं। इंफ्लुएंसर के नखरे और हर बात पर उनका रोना-धोना देखकर दबंग खान तंग आ चुके हैं। ऐसे में वीकेंड के वार पर उन्होंने तान्या की क्लास लगा दी है। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में सलमान ने तान्या के आंसू बहाने पर सवाल उठा दिया है। उनका कहना है कि वो हमेशा घर में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन पाने के लिए सिंपैथी कार्ड खेलती हुई दिखती हैं। ऐसा करने का क्या कारण है?

तान्या के रवैये पर उठाए सवाल

इस पर तान्या ने कहा कि उन्हें रोना आ जाता है वह इसमें कुछ भी नहीं कर सकती हैं हालांकि सलमान तान्या की बात से सहमत नहीं दिखे औऱ कहने लगे कि जिन चीजों पर उन्हें रोना आता है उसे बाकी के घरवाले छोटी-मोटी बात समझकर टाल देते हैं लेकिन वही बात तान्या के लिए रोने का एक कारण बन जाती है। सलमान ने आगे तान्या के रवैये पर भी कई तरह के सवाल उठाए हैं। इसके अलावा सलमान ने लड़ाईयों के बाद सबको देने वाली धमकियों पर भी सवाल उठाए हैं। अंत में दबंग खान ने तान्या से यह कह दिया है कि वो घर में जो कर रही है करती रहे क्योंकि किसी को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।

बात-बात पर आंसू बहती दिखती हैं तान्या

तान्या घर में हर छोटी-छोटी चीज के लिए बिग बॉस हाउस में रोती हुई नजर आती हैं। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी जब मालती ने तान्या से उनकी फैमिली और गेम पर बात की तो तान्या ने यह टास्क ही बीच में छोड़ दिया। उनकी ऐसी हरकतें देखकर सब हैरान थे। अमाल और जीशान ने उन्हें समझाया भी परंतु तान्या के आसूं नहीं रुक रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *