जानकारी मुताबिक, झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष लाडोवाली रोड के ही रहने वाले हैं। हालांकि दोनों अभी तक थाने में नहीं गए हैं। इसलिए इनकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक गली से निकल रहा था। इस दौरान कार की साइड दूसरे पक्ष के घर के बाहर खड़ी स्कूटी को लग गई। इस पर कार चालक ने स्कूटी मालिक से माफी मांग ली। इस बीच स्कूटी मालिक का बेटा बाहर आ गया और कार चालक से बहस करने लगा। देखते ही देखते बहस हाथापाई तक पहुंच गई और कार चालक की टीशर्ट फट गई। इसके बाद उसने भी अपने लोगों को बुला लिया और दोनों पक्षों में 10 मिनट तक जमकर बहस हुई और बाद में मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की झगड़ा सुलझाते हुए पगड़ी भी उतर गई।साइड देने को लेकर हुआ विवाद, 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूसे, बुजुर्ग की उतरी पगड़ी, देखें वीडियो pic.twitter.com/8JUyds57sM
— Encounter India (@Encounter_India) October 12, 2025
Jalandhar News: साइड देने को लेकर विवाद, 2 पक्षों में जमकर चले लात-घूसे, बुजुर्ग की उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में सरेआम 2 पक्षों में जमकर लात-मुक्के और थप्पड़ चलने का मामला सामने आया है। मामूली बात के चलते दोनों पक्षों में झड़प हो गई थी। दरअसल, लाडोवाली रोड के प्रीत नगर की गली नंबर 2 में कार सवार और स्कूटी सवार की साइड देने की बात को लेकर मामूली बहस शुरू हुई। इसके बाद स्कूटी सवार को कार चालक ने देखकर चलने को कहा तो दोनों आपस में उलझ गए जिसके बाद गाड़ी सवार नीचे उतरे और दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई।
स्कूटी सवार बुजुर्ग के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते बहस गालीगलौज और हाथापाई पर उतर आई। इसके बाद कार चालक ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया जिनके आने के बाद दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की पगड़ी भी उतर गई। अभी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। दोनों पक्षों में गहमा-गहमी काफी देर तक चलती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने झगड़े का वीडियो रिकॉर्ड किया।
Leave a Reply