Jalandhar News: ससुर ने 21 वर्षीय बहू को बनाया हवस का शिकार, 7 माह पहले हुई थी शादी

जालंधरः शहर के थाना-5 की पुलिस ने 21 साल की बहू से रेप करने के आरोप में 42 साल के सौतेले ससुर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।

जानकारी देते एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि युवती की शादी 7 माह पहले हुई थी। उसकी सास की दूसरी शादी है। पति और ससुर फैक्ट्री में काम करते हैं। 8 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे पति काम पर था। सास देवर के साथ डॉक्टर के पास गई हुई थीं। इस दौरान ससुर अपने कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। बहू अपने बेडरूम में बैठी थी कि ससुर आया और बोला- पुत्तर मेरी गल सुण। यह कहकर वो अपने कमरे में चला गया।

जब बहू ससुर की बात सुनने के लिए पीछे गई। तो ससुर ने बाजू पकड़कर बहू को बेड पर गिरा दिया। युवती ने शोर मचाया तो ससुर ने तौलिए से उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद पीड़ित ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। बाद में 2 दिन बाद वह पति संग थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को दी। एएसआई आशा किरन ने बताया कि केस दर्ज कर फरार चल रहे ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *