Punjab News: शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, चीमा ने छोड़ी पार्टी, आज BJP में होंगे शामिल

Written by

in

मोहालीः शिरोमणि अकाली दल को चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा आज शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा आज चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में उन्हें भाजपा में शामिल करवाएंगे। जगदीप सिंह चीमा के परिवार की 4 पीढ़ियां शिरोमणि अकाली दल के साथ राजनीति में जुड़ी रहीं हैं।

उनके पिता रणधीर सिंह चीमा ने 3 बार पंजाब में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवा दी और 50 वर्षों तक शिरोमणि कमेटी के सदस्य रहे। उन्होंने 2012 और 2022 की चुनाव भी श्री फतेहगढ़ साहिब से शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर लड़े थें। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ही जगदीप सिंह चीमा को पार्टी में शामिल कराएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी समारोह के दौरान विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *