Jalandhar News: Kick Boxing Championship में Punjab Police की एक महिला ने जीता Gold Medal और दूसरी ने ब्रॉन्ज, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: उज़्बेकिस्तान में खेले गए किकबॉक्सिंग विश्व कप 2025 में भारत का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। जहां पीएपी से 2 पंजाब महिला कांस्टेबल टूर्नामेंट में खेलने गई। इस दौरान एक महिला ने टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता और दूसरी महिला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। मीडिया से बात करते हुए भारत की प्रियंका ठाकुर ने उज़्बेकिस्तान किकबॉक्सिंग विश्व कप 2025 के फाइनल में उज़्बेकिस्तान की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर सीनियर लो किक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मनप्रीत कौर ने फुल कॉन्टैक्ट में कांस्य पदक जीता।पंजाब के जालंधर के पीएपी में दोनों खिलाड़ी पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। टीम का मार्गदर्शन इंस्पेक्टर खेम चंद और अंकुश घारू ने किया।

प्रियंका ठाकुर और मनप्रीत कौर ने अपने कोच को लेकर कहा कि उनकी अच्छी ट्रेनिंग की बदौलत वह मेडल जीत पाई है। प्रियंका ने कहा कि यह कंपटीशन काफी टफ था लेकिन उन्होंने पूर्ण प्रयास किया और गोल्ड मेडल जीत पाए एक तरह से दिवाली पर भारत को गोल्ड मेडल जीतकर तोहफा दिया है। प्रियंका ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए और भी कड़ी मेहनत करेंगे और उसमें भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत की जोड़ी में डालेंगे। उन्होंने अपने कोच का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने हमें अच्छे तरीके से गाइड किया था जिस कारण वह उम्मीद लेकर गए थे और वह उम्मीद पर खरे उतरे हैं। प्रियंका ने कहा कि उज़्बेकिस्तान और तुर्की के प्लेयर के साथ मुकाबला काफी टफ रहा है।

पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल मनप्रीत कौर ने कहा कि उनका यह पहला कंपटीशन था और उन्होंने इस कंपटीशन में बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि वह इस कंपटीशन में बिल्कुल भी नर्वस नहीं हुई है और उनकी मां का सपना था जो सरकार हुआ है कि उनकी मां उनका टीवी पर देखना चाहती थी। मनप्रीत कौर ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अब वह आगे से कड़ी मेहनत करेंगे और भारत को गोल्ड जिताकर झोली में डालेंगे।मनप्रीत ने कहा कि पोलैंड की टीम और उज़्बेकिस्तान की लोकल प्लेयर होने के कारण यह कंपटीशन काफी टफ रहा है। लेकिन कोच की अच्छी ट्रेनिंग के कारण वह ब्रॉन्ज मेडल जीत पाई है।मनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी शादी तरन तारण में हुई है और बैकग्राउंड इलाका है और सारा इलाका नशे से ग्रस्त है।उन्होंने कहा कि उनकी एक बेटी है लेकिन वह गांव के लोगों को बच्चों को नशे से 50 के लिए पहले अकाली दल के नेताओं से मिल चुकी हैं और वह पंजाब सरकार से अपील करती हैं किस इलाके में नशे पर रोकथाम लगनी चाहिए ताकि समाज और युवा खेलों की प्रति प्रेरित हो।

दोनों महिला खिलाड़ियों के कोच इंस्पेक्टर खेमचंद ने कहा कि उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है कि उनकी खिलाड़ियों ने भारत देश का नाम रोशन किया है और एक ने गोल्ड और दूसरे ने ब्रांच मेडल जीता है। उन्होंने कहा कि देश के साथ उन्होंने पंजाब पुलिस का भी नाम रोशन किया है और आगे भी उम्मीद है वर्ल्ड चैंपियनशिप में ऐसे ही अपना खेल प्रदर्शन कर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालेंगे।

वापसी पर सुखदीप सिंह जज ने स्टेशन पर खिलाड़ियों का स्वागत किया, उनके साथ अमित, सुनील और मनप्रीत कौर के पति सतनाम सिंह भी थे। अपने अटूट समर्थन के लिए जाने जाने वाले, सुखदीप हर उपलब्धि में खिलाड़ियों के साथ खड़े रहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *