Jalandhar News : Eastwood Village मे चली गोलियां, एक घायल

जालंधर (ens) : हाईवे पर स्थित Eastwood Village मे गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस घटना मे एक युवक को गोली भी लगी है। घायल को ईलाज के लिए रामामंडी के निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि Eastwood Village मे कुछ युवक हुलड़बाजी कर रहे थे। इस दौरान वहा मौजूद सिक्योरिटी के बाउंसर ने युवको को रोकना चाहा। इस दौरान झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते गोलिया चलनी शुरू हो गई। घायल युवक फगवाड़ा का रहने वाला है और गोली उसकी झांग मे लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार युवक बाउंसर को घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर विलेज के CCTV खंगालने शुरू कर दिए है।

घायल युवक की पहचान संदीप निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की टांग पर गोली लगी है, जहां डॉक्टर द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार घटना को अंजाम देकर सुखा निवासी तलहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *