Jalandhar News: त्यौहारी सीजन पर जुआरिए हुए सक्रिय, 22,250 रुपए सहित 9 काबू

जालंधर, ENS: दीवाली का पर्व नजदीक आते ही जुआरिए भी सक्रिय हो गए है। शहर में कई जगर जुआ खेलने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में दौलतपुरी इलाके में 15 लाख का जुआ लूटने का मामला सामने आया था। लेकिन जुआरियों के हौंसले इतने बुलंद है कि इस घटना के कुछ दिनों बाद वह फिर से सक्रिय हो गए और जुआ खेलने लग गए। थाना रामामंडी पुलिस ने काजी मंडी पार्क के पास जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22, 250 रुपए की नकदी, ताश के पत्ते, 1 स्लिप पैड तथा बाल पैन भी बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ मनजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई सुरजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी काजी मंडी इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से राजीव कुमार पुत्र किशन लाल निवासी दौलतपुरी जालंधर, सागर पुत्र राकेश कुमार निवासी जगतपुरा जालंधर तथा उनके 7 और साथियों को काबू कर उनके खिलाफ 13-ए-3-67 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का कलंदरा माननीय अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद जुआरियों को थाने से ही जमानत लेकर छोड़ दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *