Jalandhar News: जंज घर को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गांव चोहक कलां में जंज घर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दरअसल, होशियारपुर रोड़ लद्देवाली में बने जंज घर को लेकर एससी समुदाय और सिख भाईचारे में विवाद हुआ है। इस दौरान एक समुदाय द्वारा आरोप लगाए गए अल सुबह 4 बजे निहंग भाईचारे की ओर से जंज घर के ताले तोड़कर निशान साहिब लगाया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत करवाया गया।

इस दौरान एससी समुदाय में जंज घर के ताले तोड़े जाने को लेकर रोष पाया गया और वह दरिया बिछाकर बैठ गए। हालांकि मौके पर पीएपी से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। कहा जा रहा हैकि सिख भाईचारे की ओर से जंज घर में स्वरूप रखे गए। हालांकि पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को जंज घर से बाहर भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस लाइन में दोनों पक्षों को बुलाया गया। जहां दोनों पक्षों के 5-5 लोग पुलिस के समक्ष पेश हुए।

इस दौरान सिख समुदाय की ओर से कहा पत्र में लिखा गया हैकि जंज घर और लंगर हाल के झगड़े के बारे में समझौते के बारे में स्पष्टीकरण दिया गया है। पत्र में सिख समुदाय की ओर से लिखा गया हैकि 15 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब कमेटी और जंज घर कमेटी के साथ यह समझौता हुआ है कि 17 अक्तूबर को सुबह 6 बजे अखंड साहिब के भोग डाले जाएंगे। जिसके बाद गुरु साहिब के स्वरूप जंज घर से वहां से उठा लिए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *