Jalandhar News: बाजारों में भारी मात्रा में पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देश भर में दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में शहर में दीपावली के पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज यानी बुधवार को आग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए विभाग की ओर से मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान यह मॉक ड्रिल भगवान वाल्मीकि चौक से गुड़ मंडी चौक तक निकाली गई। ड्रिल का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि दमकल विभाग के एडीएफओ मनिंदर सिंह की अगुवाई में किया गया। उन्होंने बताया कि दीपावली पर पटाखों के अत्यधिक उपयोग से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में आपात स्थिति में कैसे त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया जाए, इसके लिए टीम को अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अग्निशमन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी आगजनी या हादसे की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर पर दें, ताकि राहत-बचाव कार्य समय पर शुरू किया जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि दीपावली में पटाखों का इस्तेमाल पूरी सावधानी से करें और उन्हें हमेशा खुले स्थान पर ही जलाएं। वहीं नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि आज शहर के अलग-अलग जगहों पर लोगों को सुचेत किया गया। वहीं दमकल विभाग में खामियों को पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर में 5 फायर स्टेशन जालंधर को कवर करने के लिए मौजूद हैं, जिसमें से एक अंडर कंस्ट्रक्शन में है। उन्होंने कहाकि 102 कर्मियों का स्टाफ मौजूद है, वहीं विभाग के पास 22 व्हीकल है, जिसमें से 3 व्हीकल दो दिन पहले दमकल विभाग को दिए गए है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य इमरजेंसी घटना में सावधानी को लेकर किया जाता है। उन्होंने लोगों से आग लगने वाले सामान को छतों से हटाने की अपील की है। तंग बाजारों में दमकल विभाग को परेशानी का सामना करने को लेकर कहा कि उनके पास छोटी गाड़ियां और बाइक मौजूद है।

ऐसे में लंबी पाइपों का इतंजाम भी किया गया है। इस दौरान पटाखा मार्किट में एनओसी को लेकर कहा कि दमकल विभाग और पुलिस कमिश्नर द्वारा एनओसी दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2016 के कानून के तहत टेपरेरी पटाखा मार्किट को लेकर एनओसी दी गई है। इस दौरान शहर में अवैध कब्जों को लेकर कहा कि तहबाजारी टीम द्वारा लगातार अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन को लेकर अभी कार्रवाई पर रोक लगाई गई है और दुकानदारों से अवैध कब्जे को लेकर आग्रह किया जा रहा हैकि राहगीरों को त्यौहारी सीजन में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *