Weekend Ka Vaar: मालती पर फूटा Salman Khan का गुस्सा, अमाल-शहबाज की भी लगी क्लास

Written by

in

नई दिल्ली: बिग बॉस 19 फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो में आए दिन ड्रामा देखने को मिलता है जिसको देखकर सभी काफी एंटरटेन हो रहे हैं। पूरे हफ्ते के बाद फैंस वीकेंड के वॉर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन सलमान खान सभी घरवालों की क्लास लगाते हैं। ऐसे में अब पूरे हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद आज घरवालों की क्लास भाईजान से लगने वाली है। इस बार सलमान खान के निशाने पर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती होगी। इसके अलावा अमाल मलिक और शहबाज को भी उनकी बदतमीजियों के लिए भाईजान से गालियां पड़ने वाली हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी दमदार होने वाले है।

मालती की क्लास लगाते दिखे सलमान खान

शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान मालती पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। उन्हें घर में गंदी लैंग्वेज इस्तेमाल करने पर भाईजान के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। हाल के एपिसोड में नेहल के साथ हुई लड़ाई में मालती ने उनके कपड़ों पर एक भद्दा कमेंट किया था। मालती ने नेहल ये यह कहा था कि – ‘मुझसे अगली बार कपड़े पहनकर बात करना’।
ऐसे में इस वीकेंड के वॉर पर सलमान खान मालती को इसी कमेंट को लेकर फटकारते हुए दिखेंगे। सलमान ने मालती से पूछा कि – ‘आपके कमेंट का क्या मतलब था’। सलमान के सवाल पर मालती बोले – ‘यहां पर बहुत स्ट्रान्ग एसी है तो मैं देखती हूं कि इन लोगों को ठंड नहीं लगती है’। मालती की इस बात पर बसीर गुस्से में बीच में बोलते हैं कि – ‘बकवास बात है ये’। इस पर सलमान ने फिर बसीर से कहते हुए दिखे कि- ‘वो मालती को बोलने दें क्योंकि वो भी खुद सुनना चाहते हैं कि मालती आखिर बोलने क्या वाली है’?

शहबाज-अमाल पर भी बरसे सलमान

सिर्फ मालती ही नहीं इस हफ्ते सलमान खान ने शहबाज और अमाल की भी क्लास लगा दी है। जोक्स की आड़ में घरवालों को बुली करने के लिए और अपनी हद को पार करने के लिए सलमान ने शहबाज को खरी खोटी सुनाई। सलमान ने शहबाज से कहा कि – ‘हर समय मजाक मजाक देखने वालों को बहुत ज्यादा बदतमीज और इरिटेटिंग लग रहे हो’।
इसके अलावा अमाल की भी क्लास लगी है क्योंकि उन्होंने फरहाना की प्लेट छीनी थी और उनकी मां को बी ग्रेड कहा था। ऐसे में सलमान खान ने अमाल को आखिरी वॉर्निंग भी दे दी। अमाल की बढ़ती हुई बदतमीजियों और गंदी लैंग्वेज से दुखी होकर उनके पिता डब्बू मलिक ने भी बेटे को अपनी जुबान पर कंट्रोल रखने और अपनी हद में रहने की सलाह दी। पिता को देखकर अमाल फूट-फूट कर रोते हुए दिखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *