Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी, नशे की बुराई को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी, नशे की बुराई को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा

Mahabir
Last updated: March 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग के तहत गठित उप-समिति के सदस्य परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जंग को अंजाम तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और रंगला पंजाब बनाना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है और सामाजिक भागीदारी से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।

Contents
  • सभी वर्ग इसमें योगदान दे रहे
  • निर्देश जारी किए
  • 57 मामले दर्ज
  • नई पीढ़ी को बचाने के प्रयास किये जा रहे
  • नशे के आदी लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा
  • ये उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

कैबिनेट मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग नशों के खिलाफ समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के जरिए अवैध संपत्तियां बनाने वालों की संपत्तियां सीज की जा रही हैं और अगर किसी ने कोई अवैध निर्माण किया है तो उसे भी गिराया जा रहा है।

The fight will reach its conclusion
The fight will reach its conclusion

सभी वर्ग इसमें योगदान दे रहे

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सरपंचों व नगर कौंसिलों की भूमिका महत्वपूर्ण है तथा वे गांवों में ग्राम सभा की बैठकें बुलाकर नशा तस्करों का बहिष्कार करें तथा प्रस्ताव पारित करें कि यदि कोई भी नशा तस्कर की जमानत देगा तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा जंगल की आग की तरह जहर है और अगर इसे रोका नहीं गया तो यह सभी को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग इसमें योगदान दे रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर जोर देते हुए कहा कि नशा तस्करों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मेडिकल ड्रग्स और अवैध शराब की लत के खिलाफ भी समान रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फाजिल्का एक सीमावर्ती जिला है जिसकी राजस्थान के साथ 79 किलोमीटर तथा पाकिस्तान के साथ 108 किलोमीटर की सीमा लगती है। इसलिए सरकार यहां एंटी ड्रोन तकनीक लगाने की संभावनाएं भी तलाश रही है।

निर्देश जारी किए

कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में कई गांव ऐसे हैं जो अच्छा काम कर रहे हैं और जो गांव पूरी तरह से नशा मुक्त होंगे, उनकी पंचायतों को विशेष सम्मान और अनुदान में प्राथमिकता दी जाएगी जबकि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में और अधिक सख्ती की जाएगी।

इस अवसर पर एक प्रश्न के उत्तर में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बस चालकों व परिचालकों द्वारा पार्सल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के तरीके में किसी प्रकार की तस्करी न हो, इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे तथा यदि किसी से कोई बरामदगी होती है तो संबंधित बस के चालक या परिचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले यहां पहुंचने पर जिला की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू और एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने उनका स्वागत किया और उन्हें जिले की रिपोर्ट दी।

57 मामले दर्ज

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान फाजिल्का जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 57 मामले दर्ज किए गए और 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिले में 6 किलो 512 ग्राम हेरोइन, 254040 नशीली गोलियां व कैप्सूल तथा 5 लाख 40 हजार रुपये से अधिक की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने 6 मुख्य लक्ष्य निर्धारित किए हैं जिसके तहत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाना, नशा पीड़ितों का उपचार, सामाजिक जागरूकता मुख्य लक्ष्य हैं और संपर्क अभियान के तहत जिले में हर दिन तीन पुलिस राजपत्रित अधिकारी और दो थाना प्रमुख जनसभाएं कर लोगों को इस अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

नई पीढ़ी को बचाने के प्रयास किये जा रहे

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फाजिल्का जिले की शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रही हमारी नई पीढ़ी को नशे की बुराइयों से सुरक्षित रखने के लिए जमीनी स्तर पर गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में विद्यार्थियों के 35501 मित्र समूह बनाए गए हैं तथा इन समूहों द्वारा चालू शैक्षणिक वर्ष के दौरान 3509 विभिन्न सह-पाठयक्रम गतिविधियां आयोजित की गई हैं।

नशे के आदी लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फाजिल्का जिले में जहां 9 ओट क्लीनिक काम कर रहे हैं, वहीं दो नशा मुक्ति केंद्र और एक पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के आदी लोगों को मानसिक रूप से बीमार मानने हुए कदम उठाए हैं और इलाज करवाने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखते हुए मुफ्त इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

पंजाब सरकार 1000 नई बसें खरीदेगी इस अवसर पर एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनका विभाग आगामी समय में 1000 नई बसें खरीदेगा। उन्होंने कहा कि फाजिल्का से श्री अमृतसर साहिब तक बस चलाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी तथा शाम को सादकी चौकी में होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में जाने वाले लोगों के लिए मिनी बस चलाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर बल्लूआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, गुरु हरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी, पूर्व विधायक अरुण नारंग, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्वप्न शर्मा, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल डॉ. मनदीप कौर व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास सुभाष चंद्र, एसडीएम कंवरजीत सिंह मान, सिविल सर्जन डॉ. एरिक, श्री खजान सिंह, जिला योजना बोर्ड चेयरमैन सुनील सचदेवा, मार्केट कमेटी अबोहर के चेयरमैन उपकार सिंह, मार्केट कमेटी जलालाबाद के चेयरमैन देवराज शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: अमन अरोड़ा ने जालंधर को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए रोडमैप किया तैयार
Next Article Bihar News: लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने भेजा समन; जाने क्या है पूरा मामला?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.