दीवाली पर छलका Diljit Dosanjh का दर्द, बोले – ‘किसी समय में मेरा मनपसंदीदा त्योहार था’

Written by

in

मनोरंजन: दीवाली के इस पावन त्योहार के कारण हर तरफ खुशियों की लहर है। देश में सभी लोग एक-दूसरे को इस रोशनी के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी फैंस को त्योहार की बधाई दी है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड और पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने दीवाली से जुड़ी अपनी भावनाएं फैंस के साथ शेयर की हैं। अपने इंस्टाग्राम पर दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके टीम के पेज टीम दिलजीत ग्लोबल पर जारी हुआ है। इसमें सिंगर यह बता रहे हैं कि दीवाली किसी समय में उनका मनपसंदीदा त्योहार हुआ करता था लेकिन परिवार से अलग होने के बाद से उन्होंने यह त्योहार ही मनाना छोड़ दिया है।

ये मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार है

दिलजीत के द्वारा जारी की गई वीडियो में उन्होंने बताया कि – ‘दीवाली की तैयारियां एक महीने पहले से ही शुरु हो जाती थी। उनका घर, गांव और गलियां रोशनी से जगमगाती थी। वो शाम को पटाखे फोड़ते और अपना घर सजाते थे। इसके बाद अपने गांव के दोसांझ कलां में गुरुद्वारे, दरगाह और गुगा पीर स्थान पर दीए जलाने के लिए जाते थे। शाम 4 बजे से ही उनके त्योहार की शुरुआत होती थी और देर रात तक जश्न चलता था। हमारे पटाखे खत्म होते थे तो हम दूसरों के पटाखे फोड़ने लग जाते थे। ये मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार था’।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)

पटाखों की आवाज से लगने लगा है डर

आगे दिलजीत ने कहा कि जब वो परिवार के साथ थे तो दीवाली उनकी जिंदगी का सबसे उजला दिन होता था। मुझे दीवाली का त्योहार सबसे ज्यादा पसंद है मैं बहुत पटाखे फोड़ता था लेकिन समय के साथ जब वे परिवार से अलग हुए तो उनके अंदर एक खालीपन महसूस हुआ और तभी से उन्होंने दीवाली मनाना ही बंद कर दिया। अब पटाखों की आवाज से ही उन्हें डर लगने लगा है।

इन प्रोजेक्टस में दिखेंगे दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सिंगर एक्टर जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 17’ में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिखेंगे। इसके अलावा वो फिल्म ‘बॉर्डर-2’ में एयरफोर्स हीरो के किरदार में भी दिखेंगे। इस फिल्म का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *