Jalandhar News: घास मंडी में चोरों ने घर को बनाया निशाना, सोने की चेन, अंगूठी और डेढ़ लाख लेकर फरार, देखें वीडियो

जालंधरः घास मंडी में दीपावली के दिन घर चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार दरबार साहिब माथा टेकने गया था, पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यह चोरी मेजर कालोनी घास मंडी में की गई है। चोर घर से कीमती सोने के आभूषण, एलईडी सहित कई सामान लेकर फरार हो गए है।

चोरी संबंधी जानकारी देते तेजा बाबा ने बताया कि वह बीती रात को माता टेकने के लिए पहले माता चिंतपूर्णी गए थे, फिर उसके बाद वह अमृतसर में स्थित दरबार साहिब में माथा टेकने चले गए थे। जब वह वापस घर पहुंचे तो दरवाजे टूटे हुए थे। अलमारी भी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। तेजा बाबा ने बताया कि उनकी अलमारी में 1.30 लाख कैश, डेढ़ तोले की सोने की चेन, 7-7 ग्राम की तीन अंगूठी जोकि अलमारी में से गायब है। घर में जो कैमरे लगे हुए थे उसका डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए है।

चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल चोरों की कोई जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है। तेजा ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। तेजा बाबा ने बताया कि चोर घर की पिछली साइड से छत के रास्ते घर में दाखिल हुए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *