Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: लुधियाना में पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह स्थगित, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: लुधियाना में पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह स्थगित, जाने वजह

Mahabir
Last updated: January 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी (Gurpreet Gogi) की मौत के बाद 14 जनवरी को होने वाली पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह की बैठक कल स्थगित कर दी गई है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। गोगी की मौत के बाद आप को मिली 46 सीटों पर फिर ब्रेक लग गया है।

Contents
  • रामपाल को वापस कांग्रेस में लाने की कोशिशें
  • उपचुनाव को लेकर कांग्रेस भी सक्रिय
  • जोड़-तोड़ से मेयर की कुर्सी तक पहुंची आप

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

वहीं, कांग्रेस की ओर से गोगी गुट के पार्षदों को तोड़ने की कवायद भी अंदरखाने शुरू हो गई है। फिलहाल पार्टी ने आप में शामिल हुए अपने 3 पार्षदों को वापस लाने की पूरी तैयारी कर ली है। वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय के तौर पर जीती रतनजीत कौर को आम आदमी पार्टी अपने खेमे में लाने में सफल रही है। उनके पति रणधीर सिंह सिबिया लंबे समय से सिमरजीत सिंह बैंस की लोक इंसाफ पार्टी में हैं।

AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Death Due To Gun Shot

रामपाल को वापस कांग्रेस में लाने की कोशिशें

बैंस अब कांग्रेस में हैं, इसलिए कांग्रेस सिबिया के संपर्क में है। इसी तरह वार्ड नंबर 55 से अमृतवर्षा रामपाल की बात करें तो वे भी कांग्रेस से 4 बार जीत चुकी हैं। इस बार वे 5वीं बार आम आदमी पार्टी से पार्षद बनी हैं। उनके परिवार का गोगी के प्रति अच्छा झुकाव था, जिसके चलते वे आप में शामिल हो गईं। अब कहीं न कहीं कांग्रेस अमृतवर्षा रामपाल को वापस घर लाने की कोशिश करेगी।

वार्ड नंबर 45 से जीतीं परमजीत कौर और वार्ड नंबर 42 से जगमीत नौनी भी आप में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस किसी तरह उन्हें वापस घर लाने की कोशिश कर रही है। हालांकि तीनों पार्षदों को वापस लाना आसान नहीं होगा। भाजपा की बात करें तो वह भी वार्ड नंबर 21 से पार्षद अनीता नंचहल को वापस लाने की कोशिश कर रही है।

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस भी सक्रिय

विधायक गोगी के निधन के बाद सरकार को अगले 6 महीने के अंदर पश्चिम हलके में फिर से चुनाव करवाने हैं। इसके चलते कांग्रेस एक बार फिर हलके में सक्रिय हो रही है।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक भी की। एक बार फिर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु चुनावी मैदान में लोगों के बीच नजर आ सकते हैं।

Mayor in Jalandhar Punjab
Mayor in Jalandhar Punjab

जोड़-तोड़ से मेयर की कुर्सी तक पहुंची आप

21 दिसंबर को घोषित नगर निगम चुनाव के नतीजों में इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। 95 पार्षदों के सदन में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के सिर्फ 41 पार्षद ही जीत पाए, जबकि गोगी की मौत के बाद बहुमत का आंकड़ा 6 विधायकों समेत 51 है।

बहुमत जुटाने के लिए आप ने पहले शिअद और कांग्रेस से एक-एक पार्षद को अपनी पार्टी में शामिल किया, लेकिन दोनों पार्टियों ने उन्हें घर वापसी के लिए मजबूर कर दिया। पिछले सप्ताह आप ने एक भाजपा, दो कांग्रेस और दो निर्दलीय पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल कर बहुमत का आंकड़ा फिर छू लिया। आप के मेयर के चुनाव से पहले गोगी की मौत के कारण अब आप फिर जोड़-तोड़ कर इकट्ठा हुए पार्षदों को रोकने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: राम, कृष्ण की धरती समेत अनेक ऐतिहासिक विरासतों से समृद्ध है उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं
Next Article Aaj Ka Panchang: आज है मकर संक्रांति, स्नान के बाद करें दान, मिलेगा पुण्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.